वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नमामि गंगे परियोजना को मूर्त रूप देगी सेना

प्रकाशित: 01-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अशोक कुमार
मेरठ। भारत सरकार की नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत मेरठ का विकास करने के लिए शनिवार को जीओसी पश्चिमी कमान मेजर जनरल सुमित कुमार राणा ने नागरिक प्रशासन के साथ बैठक कर उन्हें बताया की सेना नागरिक के सहयोग से वह नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत मेरठ का चौमुखी विकास करना चाहते हैं। इस परियोजना के अंतर्गत विशेष रूप से आबू के नाले की सफाई और पौधारोपण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त इस तरफ बहने वाली सभी नदियों की सफाई, सड़कों की मरम्मत तथा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मेजर जनरल ने नमामि गंगे परियोजना में सभी से सहयोग करने का आह्वान किया है। इस बैठक में मेरठ कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर एस के सिंह एडम कमांडेड कर्नल रितेश कुमार, कर्नल आशिष व कर्नल अजय रतुला और सीविल म
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मेरठ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा (घ्Aए) आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।