जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत, आ" आरोपी पकड़े
प्रकाशित: 30-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पुणे, (भाषा)। पिंपरी चिंचवड और पुणे शहर में संदिग्ध नकली शराब पीने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है और पुलिस ने इस सिलसिले में एक मुख्य तस्कर सहित आ" लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि संदिग्ध जहरीली शराब की आपूर्ति से जुड़े पूरे नेटवर्क की पहचान कर ली गई है तथा भविष्य में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने बताया कि पिंपरी चिंचवड के फुगेवाडी इलाके में सात और पुणे के हडपसर के पांढरे मला इलाके में पांच लोगों की संदिग्ध जहरीली शराब पीने से मौत हुई। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों का पिंपरी चिंचवड के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जिनके बारे में भी संदेह है कि उन्होंने संदिग्ध जहरीली शराब का सेवन किया था। इन मौतों के बाद फुगेवाडी और हडपसर के इलाकों में मातम छा गया है। पुलिस ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड के फुगेवाडी इलाके में मेथेनॉल मिली शराब की कथित आपूर्ति के संबंध में एक प्रमुख तस्कर सहित कुल आ" लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पिंपरी चिंचवड के पुलिस उपायुक्त (जोन-प्रथम) संदीप आटोले ने कहा, फुगेवाडी में कई मौतों के बाद हमने जांच शुरू की। अब तक संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से सात लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है।
उन्होंने बताया कि मौत के सही कारण की पुष्टि के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अधिकारी ने बताया कि राज्य आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्वाई में आ" लोगों को गिरफ्तार किया गया। हडपसर पुलिस थाने के वरिष्" निरीक्षक संजय मोगले ने बताया कि इलाके में पांच लोगों की संदिग्ध जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। उन्होंने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है और हमारी जांच जारी है। कानडे ने कहा, हमने योगेश वानखेडे को हिरासत में लिया है, जो फुगेवाडी और हडपसर दोनों जगह जहरीली शराब की आपूर्ति में संलिप्त था। उसे पिंपरी चिंचवड पुलिस को सौंप दिया गया है और कार्वाई की जा रही है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा, यह बेहद गंभीर घटना है। इस मामले में तत्काल आ" लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा कुछ और गिरफ्तारियां भी संभव हैं। हमने इसके पीछे के पूरे नेटवर्क की पहचान कर ली है। उन्होंने कहा, हमारी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नेटवर्क कितना व्यापक है। पुलिस आबकारी विभाग के साथ मिलकर काम कर रही है।
इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) नेता रोहित पवार एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने हडपसर इलाके में एक शराब के अड्डे पर तोड़फोड़ की।
पवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पुणे के हडपसर और फुगेवाडी इलाकों में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत हुई है।
उन्होंने घटना को बेहद भयावह बताते हुए आरोप लगाया कि यह घटना गृह विभाग के भ्रष्ट कामकाज को उजागर करती है।
राकांपा (शप) नेता ने कहा, यह बेहद गंभीर मामला है। अब भी कई लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। राज्य में बेरोकटोक हो रही अवैध गतिविधियों पर बार-बार चिंता जताई गई, लेकिन सरकार उन पर लगाम नहीं लगा सकी और 18 लोगों की मौत के लिए पूरी तरह राज्य सरकार जिम्मेदार है।
उन्होंने फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार wतकनीकी रूप सै बड़े बहुमत के साथ सत्ता में है, लेकिन नैतिक रूप से उसने जनता का भरोसा खो दिया है।