जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
प्रकाशित: 25-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद (वीअ)। पुलिस चौकी चांदपुर की टीम ने एक युवक पर डंडे, सरिया और हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ माचे, अमन उर्फ छोटू, सुमित उर्फ पोली निवासी गांव इमामुद्दीनपुर तथा प्रिंस और सुमित उर्फ गुलीवर निवासी गांव चांदपुर फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव इमामुद्दीनपुर निवासी प्रवीन ने पुलिस चौकी चांदपुर में शिकायत दी थी कि वह दूध बेचने का कार्य करता है।
19 जून 2026 को वह गांव इमामुद्दीनपुर निवासी एक महिला के घर गेहूं के बकाया पैसे लेने गया था। इसी दौरान 5 युवक डंडे, सरिया और हथौड़ा लेकर घर के अंदर घुस आए। उसके अनुसार प्रिंस ने घर का दरवाजा बंद कर दियाए जिसके बाद सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी तथा मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि पीडित पैसे लेने के लिए महिला के घर गया था। उस समय घर के बाहर प्रिंस मौजूद था और पहले भी उसे अपनी मौसी के घर आते-जाते देखा था और उसे संदेह था कि पीडित उसकी मौसी की लडकी से बातचीत करता है तथा उस पर गलत नजर रखता है। इसी शक के आधार पर उसने अपने साथियों को मौके पर बुलाया। जब पीडित घर के अंदर मौजूद थाए तब सभी आरोपियों ने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ मारपीट की।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।