वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सिरसा रोटरी से ईपीई कट तक डायवर्जन पर काम शुरू

प्रकाशित: 24-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सिरसा रोटरी से ईपीई कट तक डायवर्जन पर काम शुरू
"रीसर्फेसिंग के लिए 15 दिन तक रास्ता बंद रहेगा"
"डाढ़ा रोटरी से बैनेट यूनिवर्सिटी होते हुए ईपीई जा सकेंगे"
वीर अर्जुन संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्राधिकरण निरंतर प्र्रयासरत है। सिरसा रोटरी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे कट तक क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है। लगभग 1.3 किलोमीटर के इस रास्ते के खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर इस रोड की रीसर्फेसिंग कराई जा रही है। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-7 को यह जिम्मेदारी दी गई है। रीसर्फेसिंग कार्य के लिए डायवर्जन किया गया है। इस कार्य के पूरा होने तक सिरसा रोटरी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले वाहन अब 60 मीटर रोड यानी डाढ़ा रोटरी से बैनेट यूनिवर्सिटी होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जा सकते हैं। वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह ने बताया कि रिसर्फेसिंग का कार्य लगभग 15 दिन तक चलेगा। यातायात पुलिस के सहयोग से डायवर्जन किया गया है। तय समय में इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है