जैकलीन के साथ बॉडीगार्ड की हरकत पर भड़के लोग
प्रकाशित: 25-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन समाचार ब्यूरो
नई दिल्ली। जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाली हैं, जो 26 जून को रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं और इसी बीच बीते रोज जैकलीन मुंबई में एक इवेंट में पहुंची। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैकलीन का बॉडीगार्ड उनका हाथ पकड़ता हुआ नजर आया। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस थोड़ी अनकंफर्टेबल दिखीं। ये क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने बॉडीगार्ड के इस बिहेवियर को ािढटिसाइज किया और जमकर क्लास लगाई। जैकलीन फर्नांडिस के वायरल वीडियो में दिखा कि जब एक्ट्रेस फैंस से बातचीत करने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए रुकीं, तो उनका बॉडीगार्ड उन्हें कलाई पकड़कर स्टेज की ओर ले जाने की कोशिश करने लगा। नेटिजन्स को जैकलीन के बॉडीगार्ड का ये बर्ताव अच्छा नहीं लगा और उन्होंने इसपर नाराजगी जाहिर की। इंस्टेंट बॉलीवुड के एक वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस का बॉडीगार्ड जबरदस्ती उनकी कलाई पकड़कर अंदर ले जाता हुआ नजर आया। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस रुककर अपने फैंस के साथ फोटोज क्लिक करवाना चाह रही थीं। मगर उनका बॉडीगार्ड एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर स्टेज की तरफ ले गया। इस वीडियो ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बॉडीगार्ड की इस हरकत को ना-गवारा बताया तो कुछ लोगों ने जैकलीन के काइंड बिहेवियर तारीफ भी की। इस क्लिप पर एक फैन ने लिखा, बहुत बेकार आदमी है। बॉडीगार्ड उनकी इज्जत नहीं करता। दूसरे ने कमेंट किया, प्रोटेक्टिव है सही पर उसको टच करने का हक किसने दिया जैकलीन बिना टच किए प्रोटेक्ट कर दूर से।तीसरे ने लिखा, बाउंसर गलत है भाई। एक और यूज़र ने कमेंट किया, वो जैकलीन की कलाई क्यों छू रहा है? वो अनकम्फर्टेबल लग रही हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स बॉडीगार्ड के बचाव में भी आए। एक ने लिखा, भाई, ये एक्टर्स किसी और को खुद को छूने नहीं देते, इसीलिए बॉडीगार्ड लोगों को धक्का दे रहा है। उन्हें पहले से इंस्ट्रक्शन दिए गए हैं, वरना कोई उनके इतने करीब कैसे आ सकता है या उन्हें ऐसे कैसे छू सकता है? एक और ने कमेंट किया, उनके पास सख्त निर्देश हैं कि सेलिब्रिटी फैंस के साथ कितने भी फ्रेंडली क्यों न हो जाएं, आपका काम फिजिकल कॉन्टैक्ट को रोकना और उन्हें आगे बढ़ाते रहना है। ये जॉब का हिस्सा है।