वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पुस्तकालय की रेकी के बाद दो लोगों की हत्या: पुलिस

प्रकाशित: 25-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कैलिफोर्निया (अमेरिका), (एपी)। उत्तरी कैलिफोर्निया के एक पुस्तकालय में हुई गोलीबारी के 18 वर्षीय आरोपी ने पहले इमारत की रेकी की थी और फिर अपनी गाड़ी से शॉटगन निकालकर गोली चला दी। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध ने लाइब्रेरी के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक व्यक्ति को गोली मार दी और फिर इमारत के भीतर घुसकर एक महिला की भी गोली मारकर हत्या कर दी। चिको के पुलिस प्रमुख बिली एलड्रिज ने बताया कि सोमवार शाम ब्यूट काउंटी लाइब्रेरी की चिको शाखा से संबंधित आपातकालीन फोन कॉल में गोलियों की आवाजें और लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के दो मिनट के भीतर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।एलड्रिज ने जान-माल के और नुकसान को रोकने पर पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा, पहली आपातकालीन कॉल मिलने से लेकर संदिग्ध को हिरासत में लेने तक की पूरी कार्रवाई चार मिनट से भी कम समय में पूरी हो गई।