भाजपा की सरकार में चोरी करने वालों को इनाम: राहुल
प्रकाशित: 16-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा wनीट यूजै के रद्द होने के बाद दो छात्रों की कथित आत्महत्या को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा की सरकार में चोरी करने वालों को इनाम मिलता है तथा परीक्षा देने वाले बच्चे जान गंवाते हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य चोरी करने वालों को जवाब देना ही होगा।कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के 21 साल के ऋतिक मिश्रा और गोवा में एक छात्र की कथित आत्महत्या का उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री की जवाबदेही के लिए कितने ऋतिक को जान देनी होगी। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, अब नहीं देनी प्रतियोगी परीक्षा। लखीमपुर खीरी के 21 साल के ठ्ठतिक मिश्रा के ये आख]िरी शब्द थे। तीसरी बार नीट देने वाला यह बच्चा, परीक्षा रद्द होते ही टूट गया। गोवा में भी एक नीट अभ्यर्थी ने जान दे दी। ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, इन्हें एक भ्रष्ट तंत्र ने मारा है।उन्होंने दावा किया कि यह आत्महत्या नहीं, यह व्यवस्था द्वारा की गई हत्या है।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, wआंकड़े देखिए, 2015 से 2026 तक 148 परीक्षा घोटाले हुए, 87 परीक्षाए रद्द हुईं और नौ करोड़ बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ। 148 घोटालों में सिर्फ़ एक को सजा हुई उनका कहना है, wसीबीआई ने 17 मामले लिए, ईडी ने 11 मामलों को जांच की, किसी को सज़ा नहीं। नीट, एआईपीएमटी और अन्य मेडिकल परीक्षाओं में अकेले 15 घोटाले हुए।उन्होंने कहा कि सबसे शर्मनाक बात है कि इन घोटालों में जिम्मेदार किसी अधिकारी या मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं हुआ। राहुल गांधी ने कहा, wयदि वो हटाए जाते हैं, फिर चुपके से बड़े पद पर बै"ा दिए जाते हैं। चोरी कराने वालों को इनाम मिलता है, और परीक्षा देने वाले बच्चे जान गंवाते हैं। उन्होंने सवाल किया, wप्रधानमंत्री मोदी कितने ठ्ठतिक चाहिए आपकी जवाबदेही जगाने के लिए? उन्होंने कहा, wमेरे युवा साथियों, आपका दर्द मेरा दर्द है। आपकी मेहनत मेरी मेहनत है। आपका भविष्य चुराने वालों को जवाब देना ही होगा। चाहे जितना वक्त लगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा - ये मेरा वादा है। यह लड़ाई हम साथ लड़ेंगे - और जीतेंगे भी। परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की गई मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी अब 21 जून को दोबारा करायी जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। यह परीक्षा पहले तीन मई को आयोजित की गई थी।