वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

राम रक्षा आंदोलन में शामिल हों मुख्यमंत्री फडणवीस : राउत

प्रकाशित: 17-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। शिवसेना (उबा"ा) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने 18 जुलाई को नागपुर में पार्टी द्वारा आयोजित राम रक्षा आंदोलन में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को न्योता दिया। शिवसेना(उबा"ा) यह आंदोलन अयोध्या में राम मंदिर से कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में आयोजित कर रही है। शिवसेना(उबा"ा) अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव "ाकरे ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह मुख्यमंत्री फडणवीस के गृहनगर नागपुर में शनिवार को आयोजित राम रक्षा आंदोलन में शामिल होंगे। राउत ने फडणवीस को लिखे एक पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री अक्सर कहते हैं कि उन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि को मुक्त कराने के आंदोलन में हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर पत्र में कहा, आज इसी राम मंदिर में चोरी, डकैती और धोखाधड़ी जैसे अपराध होने का आरोप है और यह दावा किया जा रहा है कि सैकड़ों करोड़ रुपयों का गबन किया गया है।
राज्यसभा सदस्य ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने स्वयं अयोध्या में हुई कथित चोरियों पर दुख जताया है। राउत ने फडणवीस को आंदोलन में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा, शिवसेना (उबा"ा) ने राम मंदिर से जुड़ी कथित लूट के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए राम रक्षा अभियान शुरू किया है। समझािए कि राम रक्षा का अभिप्राय भगवान राम की रक्षा है। राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी का मामला पिछले महीने सामने आया। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए 13 जून को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ग"ित किया। एसआईटी द्वारा 23 जून को जमा की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई और आ" आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।