अवैध हथियार व मादक पदार्थों से जुड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
प्रकाशित: 06-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चंडीगढ़, (वीअ)। पंजाब में सीमा पार अवैध हथियारों, मादक पदार्थों और हवाला के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है और इस सिलसिले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्" अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में एक अफगान नागरिक भी शामिल है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इस कार्रवाई में 1.035 किलोग्राम हेरोइन, पांच अत्याधुनिक पिस्तौल, दो कारतूस और मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित करीब पांच लाख रुपये बरामद किए हैं।इस संबंध में डीजीपी ने एक्स पर लिखा, wप्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी विदेश में स्थित सहयोगियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से कथित तौर पर अवैध हथियार और मादक पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहे थे और अपने विदेशी हैंडलर के निर्देश पर उनकी आपूर्ति कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक अफगान नागरिक भी शामिल है।डीजीपी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लिंक का पता लगाने के साथ इससे जुड़े लोगों की पहचान की जा सके।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस मादक पदार्थों, अवैध हथियारों, हवाला गतिविधियों और संग"ित अपराध के खिलाफ कतई बर्दाश्त न करने की नीति पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।