वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पूर्व प्रेमी ने महिला की चाकू मारकर हत्या की

प्रकाशित: 06-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चंडीगढ़, (भाषा)। मोहाली में एक निजी कंपनी में कार्यरत 29 वर्षीय महिला की उसके सहकर्मी ने कार्यालय के अंदर कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह भयावह घटना कार्यालय के अन्य कर्मियों के सामने हुई जिन्होंने हमले को रोकने की कोशिश की लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे। बताया जाता है कि हमलावर महिला का पूर्व प्रेमी था। मोहाली के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की यह घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी हरविंदर मान ने डिंपल पर बार-बार वार करने के बाद उसी चाकू से खुदकुशी करने की कोशिश की। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डिंपल को मृत घोषित कर दिया गया। मान के माता-पिता अमेरिका में रहते हैं।
मान का इलाज हो रहा है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मान और डिंपल दोनों पटियाला के निवासी हैं, एक ही दफ्तर में काम करते थे और मोहाली में अलग-अलग पेइंग गेस्ट हाउस में रहते थे।
घटनास्थल से मिले कथित सीसीटीवी फुटेज में भयावह दृश्य साफ नजर आता है जिसमें आरोपी कंप्यूटर टेबल पर बै"ाr डिंपल के पीछे आकर उस पर हमला करते दिख रहा है जबकि डिंपल के बाईं और दाईं ओर खाली कुर्सियां हैं। वीडियो में कुछ दूरी पर बै"ा एक कर्मचारी कमरे में आए व्यक्ति से अनजान प्रतीत होता है।
इसके बाद डिंपल भागने की कोशिश करती है लेकिन वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति जो संभवत: मान है, उसके बाल पकड़कर उसे घसीटता है। जब उसके सहकर्मी उसकी मदद के लिए दौड़ते हैं, तो वह कथित तौर पर उनकी ओर चाकू लहराता है और हमला जारी रखता है।
घटना के समय पाली में बदलाव हो रहा था और उस समय केवल दो से तीन लोग ही वहां मौजूद थे।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, डिंपल और मान के बीच पहले प्रेम संबंध थे और कुछ महीने पहले ही दोनों अलग हुए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने हत्या से पहले की घटनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मान ने डिंपल से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन डिंपल ने उसके प्रस्ताव को "gकरा दिया था।