मैं मां बनने वाली हूं अदा शर्मा
प्रकाशित: 06-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन समाचार ब्यूरो
नई दिल्ली। अदा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी पोस्ट से वह फैंस को चैलेंज भी देती हैं। लेकिन इस बार उनकी पोस्ट ने फैंस का दिमाग घुमा दिया है, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कहा है कि वह मां बनने वाली हैं। अपने अतरंगी अंदाज से फैंस का दिल जीतने वाली अदा शर्मा ने एक्टिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया है। अपनी एक फिल्म से तो उन्होंने तहलका ही मचा दिया था। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है, जिसमे वह बोल रही हैं कि वह मां बनने वाली हैं। द केरल स्टोरी फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा के फैन उन्हें सोशल मीडिया अक्सर अलग-अलग अवतार में देखते हैं। वह अपने फैंस के लिए अलग-अलग पोस्ट भी करती रहती हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो उन्होंने शेयर किया है, उसे देख फैंस का दिमाग ही घूम गया है। अदा वीडियो में बोल रही हैं मैं मां बनने वाली हूं। एक सौतेली मां। इसके बाद वीडियो में अदा, एक कौवे को दिखाती हैं और उसकी पार्टनर को दिखाते हुए कहती हैं कि इन दोनों का बच्चा हुआ है। इसके बाद वह कहती हैं कि बाकी की अपडेट्स वह एक हफ्ते बाद देंगी। अदा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।उनके इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जन्म के समय का बता देना , हमारे इधर पण्डित जी नक्षत्रों की गणना कर नाम का पहला अक्षर का सुझाव देंगे। दूसरे यूजर्न ने लिखा, उस अक्षर पर नाम सोच लेना। कुछ लोग तो उन्हें बधाई तक दे रहे हैं। बता दें कि अदा शर्मा ने अपने करियर में सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी अपना हुनर आजमाया है। एक्टिगं की दुनिया में कदम उन्होंने साल 2008 में आई फिल्म 1920 से रखा था। इसके अलावा वह फिल्म हसी तो फसी, कमांडो 2 और कमांडो 3 में भी काम कर चुकी हैं।