अमौसी मेट्रो स्टेशन के नीचे से बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
प्रकाशित: 28-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। राजधानी में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां अमौसी मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़ी एक बाइक चोर उड़ा ले गए। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर चिल्लावां निवासी श्रवण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 7 मार्च 2026 की शाम करीब 8:30 बजे अमौसी मेट्रो स्टेशन के नीचे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर तीन नंबर बाजार गए थे। बाजार से वापस लौटने पर उनकी बाइक मौके से गायब मिली। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुई बाइक हीरो होंडा यूगा मॉडल की है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर ळझ्32 इभ्1433 बताया गया है। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।
इसके बाद पीड़ित ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। पीड़ित ने सरोजनीनगर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द बाइक बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।