वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

राज्यपाल ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर दी शुभकामनाएं

प्रकाशित: 28-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल जी ने कहा है कि ईद-उल-अजहा पर्व का मर्म त्याग तथा सेवा की भावना है। यह पर्व गरीबों तथा जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित करता है। राज्यपाल जी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पर्व समाज में सद्भाव, एकता एवं सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करेगा।