वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

ईंधन की बचत केवल व्यक्तिगत लाभ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला

प्रकाशित: 16-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
गाजीपुर,(वीअ)। डीएम अनुपम शुक्ला ने आज कलेक्ट्रेट सभागार (रायफल क्लब) मे प्रेस प्रतिनिधियों संग प्रेसवार्ता के दौरान जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देशवासियों से पेट्रोलियम पदार्थों की बचत एवं ऊर्जा संरक्षण के संबंध में किए गए आह्वान के ाढम में जनपद प्रशासन की ओर से आप सभी नागरिकों से विनम्र अपील की जाती है कि पेट्रोल, डीज़ल एवं अन्य ईंधनों का उपयोग अत्यंत आवश्यक कार्यों तक सीमित रखते हुए इनके संरक्षण में सािढय सहभागिता निभाएँ।पेट्रोलियम पदार्थ हमारे देश की अमूल्य संपत्ति हैं। इनकी अत्यधिक एवं अनावश्यक खपत से एक ओर राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त भार पड़ता है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याएँ भी उत्पन्न होती हैं। वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारी बन चुकी है। जनपद प्रशासन आप सभी से अनुरोध करता है कि दैनिक जीवन में कुछ सरल एवं व्यवहारिक उपाय अपनाकर ईंधन की बचत में योगदान दें-
उन्होने कहा कि छोटी दूरी की यात्रा हेतु पैदल चलने अथवा साइकिल का प्रयोग करें। कार्यालय, विद्यालय अथवा अन्य स्थानों पर जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन एवं कार पूलिंग को प्राथमिकता दें। अनावश्यक वाहन संचालन से बचें तथा एक ही यात्रा में अधिकतम कार्य पूर्ण करने का प्रयास करें। ट्रैफिक सिग्नल अथवा लंबे समय तक रुकने की स्थिति में वाहन का इंजन बंद रखें। वाहन की समय-समय पर सर्विस एवं टायरों में उचित वायु दबाव बनाए रखें, जिससे ईंधन की खपत कम हो।