वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रकाशित: 25-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा,(वीअ)। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के ाढम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज व क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह के नेतृत्व में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 14 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना बिसण्डा क्षेत्र के लखमी थोक के रहने वाले देवदत्त पुत्र कल्लू प्रसाद ने कल को देर शाम थाना अतर्रा पर सूचना दी कि उनकी अतर्रा तहसील के सामने दुकान है जिसमें 22/23 जून 2026 की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर लैपटाप, फिंगर डिवाइस, कि-बोर्ड आदि की चोरी कर ली गई है । सूचना पर तत्काल थाना अतर्रा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत आस-पास लगाए गए सीसीटीवी कैमरो व अन्य वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का प्रयोग करते हुए अभियुक्त की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर गल्ला मण्डी के पीछे से चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी के सामानों के साथ-साथ दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार आदि बरामद हुए है । इस सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है कि अभियुक्त द्वारा और किन-किन स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है साथ ही इसके आपराधिक इतिहास के भी बारे में जानकारी की जा रही है।