तेज रफ्तार ाsढटा कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत
प्रकाशित: 25-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। बिजनौर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ाsढटा कार की ठोकर से एक बाइक सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिजनौर थाना क्षेत्र के नटकुर निवासी बलदेव उर्फ शिवम (22) मजदूरी करता था। बलदेव बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे काकोरी के मौंदा स्थित अपने ननिहाल से किसान पथ होते हुए बाइक से अपने घर जा रहा था। वह सरोजनी नगर के दरोगा खेड़ा स्थित कानपुर रोड से कुछ दूर आगे पहुंचा था, तभी उसके गांव के पास किसान पथ पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार ाsढटा कार ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। इससे बलदेव की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह आगे खड़ी डीसीएम में जा भिड़ा। इस हादसे में बलदेव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।
मृतक के पिता नंदन रावत की करीब साल भर पहले मौत हो चुकी है। मृतक की मोहनलालगंज के अयोध्या खेड़ा निवासी शालिनी के साथ 4 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके 1 वर्ष की बेटी कनक भी है। लेकिन पिछले दो वर्षों से मृतक बलदेव और शालिनी के बीच किसी बात को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। तब से शालिनी अपनी बेटी के साथ मायके में ही रह रही है।