वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

प्रधानमंत्री का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: राजेश शुक्ला

प्रकाशित: 16-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सीतापुर, (वीअ)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा दिए गए आमर्यादित बयान को लेकर देश में भारी आाढाsश है इसी ाढम में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में महिला मोर्चा व अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन कर आाढाsश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन अटल चौक व विकास भवन स्थित धरना स्थल पर किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि विपक्ष को यह समझ लेना चाहिए भारत के प्रधानमंत्री का अपमान संपूर्ण देश का अपमान है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े संघर्षों से देश के प्रधानमंत्री पद को ग्रहण किया है है उनको कोई विरासत में पद नहीं मिला है उनका सम्मान भारत की 130 करोड़ जनता का सम्मान है लेकिन समाजवादी पार्टी निरंतर अपने ओछी मानसिकताका का प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने उक्त संसद के बर्खास्त किए जाने की मांग भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर नगर पालिका अध्यक्ष सीतापुर नेहा अवस्थी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन प्रभा पांडे, पटेल रेखा वर्मा विश्राम सागर राठौर विपुल प्रताप सिंह महेश शर्मा , सचिन मिश्रा ,कामेश शुक्ला, शालिनी लोधी सावित्री देवी ममता शोभा लोधी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।