मुख्य सचिव की अध्यक्षता में केन्द्र योजनान्तर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
प्रकाशित: 17-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में ओडीओपी (एक जनपद एक उत्पाद) सामान्य सुविधा केन्द्र (सीएफसी) योजनान्तर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी सीएफसी को उद्यमियों, बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों के लिए अधिक उपयोगी, सुलभ और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सीएफसी की व्यवहार्यता एवं उपयोगिता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए तथा जिला प्रशासन, बैंकों एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के समन्वय से नियमित प्रशिक्षण कार्पाम आयोजित किए जाएं। श्री गोयल ने निर्देश दिए कि सीएफसी की पहुंच अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सुनिश्चित करने के लिए इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप सहित विभिन्न डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सािढय उपस्थिति बनाई जाए। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनजागरूकता अभियान चलाकर पम्पलेट वितरित किए जाएं तथा 'उद्योग बंधु' और विभिन्न इंडस्ट्री एसोसिएशनों के माध्यम से जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की जाएं।