2027 में यूपी में फिर भाजपा की सरकार बनेगी, 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार: हरीश द्विवेदी
प्रकाशित: 31-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीरेंद्र पांडेय )। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने रविवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उत्तर प्रदेश का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता और आम जनमानस 2027 में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और पूरा देश मोदी के साथ खड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरीश द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। देश की जनता को मोदी पर भरोसा है और उनके नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति कर रहा है।
‘गुंडाराज, परिवारवाद और जातिवाद समाप्त हुआ':हरीश द्विवेदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में गुंडाराज, परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति को खत्म करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में प्रदेश के किसी वर्ग के लिए क्या किया, यह पूरा प्रदेश जानता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान हत्या, लूट और डकैती का बोलबाला था और एक ही परिवार का शासन चलता था। उन्होंने कहा कि आज भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। पार्टी एक परिवार तक सीमित होकर रह गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा के पांच सांसद हैं और सभी यादव हैं। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की बात करती है, लेकिन जनता जानती है कि उसका विकास से कितना लेना-देना है। उन्होंने कहा कि सपा नेता खुद कन्फ्यूज हैं कि उनके पीडीए में ‘पी' का मतलब क्या है।