वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

ट्रंप की तस्वीर वाले एक डॉलर का उत्पादन शुरू

प्रकाशित: 17-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वाशिंगटन, (एपी)। अमेरिकी टकसाल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाले एक डॉलर के नए स्मारक सिक्के का उत्पादन शुरू कर दिया है। अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगां" के उपलक्ष्य में जारी किए जा रहे इस स्मारक सिक्के के अंतिम डिजाइन को इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिकी आयोग (यूएस कमीशन ऑफ फाइन आर्ट्स) ने मंजूरी दी थी। अमेरिकी वित्त विभाग ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आयोग के सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति ट्रंप ने की थी।हालांकि, बुधवार को जारी अंतिम सिक्का पहले स्वीकृत डिजाइन से कुछ मामलों में अलग है। सबसे प्रमुख अंतर यह है कि यह शुद्ध सोने का नहीं है, बल्कि इसे सुनहरी परत (गोल्ड फिनिश) दी गई है।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि यह सिक्का स्वतंत्रता की स्थायी विरासत और देशभक्ति के स्थायी प्रतीक के सम्मान में जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर वाला यह सिक्का अमेरिकी मूल्यों की मजबूती और सभी के लिए स्वतंत्रता बनाए रखने के राष्ट्र के संकल्प का प्रतीक है।
रिपब्लिकन नेता ट्रंप अपने नाम और छवि को ऐतिहासिक रिकॉर्ड का हिस्सा बनाने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वह अमेरिकी शांति संस्थान (यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस), कैनेडी सेंटर परफॉर्मिंग आर्ट्स परिसर और कुछ युद्धपोतों सहित कई संस्थानों के नाम बदल चुके हैं।
सिक्के पर ट्रंप की तस्वीर अंकित किए जाने के फैसले की आलोचना भी हुई है। आलोचकों का कहना है कि अमेरिकी संघीय कानून जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर को अमेरिकी मुद्रा पर अंकित करने की अनुमति नहीं देता। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में वित्त मंत्री को सिक्कों की ढलाई और जारी करने की अनुमति देने का अधिकार प्राप्त है।
सिक्के के अगले हिस्से पर सूट और टाई पहने ट्रंप की गंभीर मुद्रा वाली तस्वीर है। ऊपरी हिस्से में लिबर्टी तथा निचले हिस्से में 1776-2026 अंकित है। बीच में इन गॉड वी ट्रस्ट लिखा गया है।
सिक्के के दूसरे हिस्से पर अमेरिका की ग्रेट सील में प्रयुक्त गंजे उकाब (बाल्ड ईगल) का पारंपरिक चित्र है। ऊपरी भाग में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और उकाब की ढाल पर लैटिन वाक्यांश ई प्लूरिबस यूनम अंकित है, जिसका अर्थ है अनेक में से एक।
अंतिम डिजाइन में पहले स्वीकृत प्रारूप की तुलना में एक और बदलाव यह है कि इसमें ट्रंप को आगे की ओर झुककर मेज पर मुट्"ियां टिकाए हुए नहीं दिखाया गया है। वित्त विभाग ने इस बदलाव का कोई कारण नहीं बताया।
वित्त विभाग ने मार्च में घोषणा की थी कि सभी नए अमेरिकी कागजी मुद्रा नोटों पर ट्रंप के हस्ताक्षर होंगे। परंपरागत रूप से अमेरिकी कागजी मुद्रा पर राष्ट्रपति के बजाय वित्त मंत्री और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर होते हैं।