वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दुनिया के प्रमुख साझेदार देशों ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दीं

प्रकाशित: 16-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
काठमांडू/सिंगापुर, (भाषा)। भारत के प्रमुख वैश्विक साझेदार देशों ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को शुभकामनाएं दीं और द्विपक्षीय संबंधों तथा क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इजराइल के राष्ट्रपति आइजक हर्जोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की अ)gत जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, ईश्वर करे कि इजराइल तथा भारत के बीच यह सुंदर मित्रता लगातार और मजबूत होती रहे। इस अवसर पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत की मित्रवत जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उनके कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर जारी संदेश के अनुसार, उन्होंने कहा, नेपाल और भारत के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंध, लोगों के बीच निकटता और सहयोग आने वाले वर्षों में और मजबूत होते रहें। सिंगापुर के राष्ट्रपति थरमन षणमुगरत्नम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में उन्हें और भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत और सिंगापुर दोनों की एक शांतिपूर्ण, खुले और परस्पर जुड़े क्षेत्र में स्थायी रुचि है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर, आसियान के सबसे पुराने संवाद साझेदारों में से एक के रूप में, व्यापार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में क्षेत्रीय एकीकरण और मजबूती के लिए भारत के साथ निकट सहयोग जारी रखेगा। भारत-सिंगापुर संबंधों को बहुआयामी बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जो लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित है। सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस समारोह में 2,500 से अधिक प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया। उच्चायोग परिसर में आयोजित इस कार्पाम में अंबुले ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन के अंश भी पढ़कर सुनाए। ध्वजारोहण समारोह के दौरान राष्ट्रगान, वंदे मातरम् और देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन भी किया गया।
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भी भारत सरकार और भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मेरे बड़े भाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की जनता को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
तोबगे ने कहा, भूटान और भारत के बीच स्थायी मित्रता एवं घनिष्ठ संबंध निरंतर फलते-फूलते रहें।
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी इस अवसर पर भारत को शुभकामनाएं देते हुए 1947 के बाद भारत की यात्रा को विकासशील देशों के लिए प्रेरणादायक बताया।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की हमारी प्रिय जनता को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई।
सोलिह ने कहा, 1947 के बाद भारत की यात्रा मालदीव जैसे विकासशील देशों के लिए लोकतंत्र की हमारी अपनी यात्रा में प्रेरणा का स्रोत रही है। मालदीव और भारत के बीच सहयोग एवं मित्रता के घनिष्ठ संबंध आने वाले समय में और मजबूत हों।
इससे पहले, पावार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तथा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंधों के कारण भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं।
रूबियो ने एक बयान में कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता और पारिवारिक संबंधों की गहरी जड़ें ऐसी साझेदारी की नींव हैं, जो नवोन्मेषी, लचीली और दूरदर्शी है। रूबियो ने कहा, अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।