रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 95.42 प्रति डॉलर पर रहा
प्रकाशित: 15-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख से घरेलू मुद्रा को मिले समर्थन के बीच रुपया शुक्रवार को तीन पैसे मजबूत होकर 95.42 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच विदेशी पूंजी की निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपये पर दबाव कायम है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.39 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 95.38 से 95.44 प्रति डॉलर के सीमित दायरे में रहा। अंत में 95.42 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 12 पैसे टूटकर 95.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।