ऑपरेशन प्रहार: रायगढ़ पुलिस की अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 79 टन स्क्रैप और 3 वाहन जब्त
प्रकाशित: 18-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रायगढ़, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। रायगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार' के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रक, एक माजदा वाहन और करीब 79 टन स्त्रढढwप कबाड़ जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई गई है। तीनों मामलों में वाहन चालक स्त्रढढwप के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते चोरी की संपत्ति होने के संदेह में वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पहली कार्रवाई 15 जुलाई को थाना पूंजीपथरा पुलिस ने तमनार चौक में की। मुखबिर की सूचना पर माजदा वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें करीब 3.39 टन टिन स्त्रढढwप मिला। चालक देवेन्द्र तिवारी (58) निवासी कोरबा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने करीब 5.91 लाख रुपये मूल्य के वाहन और कबाड़ को जब्त कर आरोपी के खिलाप संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की। दूसरी कार्रवाई 16 जुलाई को थाना जूटमिल पुलिस ने कबीर चौक क्षेत्र में की। जांच के दौरान ट्रक में करीब 40.63 टन वजन का लोहे और टीन का स्त्रढढwप मिला। चालक महेन्द्र यादव (34) निवासी पलामू (झारखंड) माल के दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने ट्रक और करीब 9 लाख रुपये मूल्य के स्त्रढढwप को जब्त कर न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत किया।इसी दिन तीसरी कार्रवाई में जूटमिल पुलिस ने रायगढ़-सारंगढ़ मुख्य मार्ग पर ट्रक से करीब 35.41 टन स्त्रढढwप बरामद किया। चालक दुर्योधन पाणिग्रही (52) निवासी बरगढ़ (ओडिशा) भी माल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने ट्रक और करीब 8 लाख रुपये मूल्य के स्त्रढढwप को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।