बीड के छात्रों ने नीट-यूजी की दोबारा हुई परीक्षा के अंकों में मिलान नहीं होने का दावा किया
प्रकाशित: 19-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बीड, (भाषा)। महाराष्ट्र के बीड जिले के कुछ छात्रों ने नीट-स्नातक 2026 की दोबारा परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद, अपने स्कोरकार्ड पर दिखाए गए अंतिम नतीजे और आधिकारिक उत्तर कुंजी से हिसाब किए गए संभावित अंकों के बीच अंतर होने का आरोप लगाया है।
यह दावा 21 जून को दोबारा आयोजित परीक्षा के नतीजे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित किए जाने के बाद हुआ है। इससे पहले, तीन मई को हुई मूल परीक्षा को पेपर लीक के व्यापक आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया था। सोहम गावटे नाम के एक स्थानीय छात्र के पिता नितिन गावटे का दावा है कि एनटीए की आधिकारिक उत्तर कुंजी के हिसाब से उसे 522 अंक मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसके स्कोरकार्ड में सिर्फ 95 अंक ही दिखाए गए। नितिन ने कहा, इस अप्रत्याशित नतीजे से मेरा बेटा बहुत निराश है, इसलिए परिवार को काउंसलिंग की जरूरत पड़ रही है। मेरे बेटे ने दिन-रात पढ़ाई की थी। अगर इस गलती को सुधारा नहीं गया, तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। वडवानी की ज्ञानेश्वरी पवार ने आरोप लगाया कि एनटीए द्वारा उनके नाम से अपलोड की गई ओएमआर शीट उनकी नहीं थी। आधिकारिक उत्तर कुंजी के आधार पर, उन्होंने 720 में से 702 अंक प्राप्त करने की उम्मीद की थी। हालांकि, उनके आधिकारिक स्कोरकार्ड में केवल 87 अंक दिखाए गए। ज्ञानेश्वरी के पिता अनिल कुमार पवार ने कहा कि परिवार के पास अब भी वह मूल प्रश्नपत्र है जिसे उन्होंने हल किया था, जो यह साबित करता है कि अपलोड की गई ओएमआर शीट गलत है। उन्होंने दावा किया, उसके साथ अन्याय हुआ है। आक्रोशित माता-पिता (अभिभावकों) ने एनटीए से तत्काल जांच की मांग की है, साथ ही कथित विसंगतियों के मूल्यांकन और जहां भी गड़बड़ी पाई गई है, वहां संशोधित स्कोरकार्ड जारी करने की मांग की है।