स्पेन ने बरसों की मेहनत के बाद यह टीम तैयार की है : रौड्री
प्रकाशित: 19-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
न्यूयॉर्क, (एपी)। स्पेन फीफा विश्व कप में दूसरी बार ही फाइनल तक पहुंची है और कप्तान रौड्री का मानना है कि इस सफर में बरसों की मेहनत लगी है।
नेशंस लीग 2023 और यूरोपीय चैम्पियनशिप 2024 जीतने वाली स्पेन टीम ने पिछले कुछ बरसों में यूरोप में अपनी बादशाहत साबित की है। अब उसके सामने अर्जेंटीना के रूप में रविवार को होने वाले फाइनल में सबसे क"िन चुनौती है लेकिन कप्तान रौड्री चाहते हैं कि उनकी टीम हारने के डर की बजाय जीत की चाह के साथ उतरे। उन्होंने क्रुवार को कहा, हम धीरे धीरे आगे बढ रहे हैं। हम अपने अंदाज में खेलते रहेंगे क्योंकि पिछले पांच साल से इसी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। पहले मैच में केप वर्दे से गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद स्पेन ने टूर्नामेंट में अभी तक एक ही गोल गंवाया है। रौड्री ने कहा , हमारा लक्ष्य यह विश्व कप जीतना है और हमें यकीन है कि हम ऐसा कर सकते हैं। हमने दिखा दिया है कि यह टीम दिग्गजों को हरा सकती है। उन्होंने कहा, रविवार का मैच काफी अलग होगा और हमें इसके लिये तैयार रहना होगा। मेरा मानना है कि हमें अलग अलग हालात और प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलना आना चाहिये। हमें उसके मुताबिक डिफेंस, हमले और जवाबी हमले करने होंगे। हम काफी मुकम्मिल टीम हैं और उसी वजह से यहां तक हैं। उन्होंने कहा, फ्रांस के खिलाफ मैच एक टीम के रूप में हमारे सर्वश्रेष्" प्रदर्शन में से एक था। लेकिन अर्जेंटीना के खिलाफ और बेहतर करना होगा क्योंकि वे चैम्पियन हैं। मुझे यकीन है कि हम ऐसा कर सकेंगे।