छत्तीसगढ़ में ED ने रायपुर और महासमुंद में 9 ठिकानों पर की छापेमारी
प्रकाशित: 29-12-2025 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापे रायपुर और विशाखापत्तनम के बीच बनने वाली भारतमाला प्रोजेक्ट की सड़क के लिए ज़मीन अधिग्रहण के मुआवजे की रकम में गड़बड़ी के शक के चलते किए गए।
कहां-कहां की गई छापेमारी
राज्य की राजधानी रायपुर व महासमुंद में कुल 9 ठिकानों पर कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार, अधिकारी कई जगहों पर दस्तावेज़, फाइलें और डिजिटल डेटा खंगाल रहे हैं।
ईडी की छापेमारी किस मामले में हुई
यह मामला भारतमाला प्रोजेक्ट के रायपुर–विशाखापत्तनम आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ा है। आरोप है कि जमीन के अधिग्रहण के दौरान किसानों और जमीन मालिकों को दिए जाने वाले मुआवजे की रकम में अनियमितताएं हुईं। यानी मुआवजे की राशि में धांधली या गलत भुगतान किया गया। अधिकारियों का कहना है कि जांच हरमीत सिंह खनूजा नामक व्यक्ति, उसके सहयोगियों, कुछ सरकारी अधिकारियों और कुछ जमीन मालिकों से जुड़े ठिकानों पर केंद्रित है।
क्या है भारतमाला परियोजना
भारत सरकार का एक बड़ा सड़क विकास प्रोजेक्ट। इसके तहत लगभग 26,000 किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रव्यापी हाईवे और आर्थिक गलियारों का निर्माण किया जाना है। इस परियोजना का लक्ष्य पूरे देश में तेज़ माल ढुलाई की व्यवस्था करना। गोल्डन क्वाड्रिलेटरल, उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम गलियारों को जोड़ना। ट्रैफिक के बड़े हिस्से को बेहतर और चौड़ी सड़कों पर मोड़ना। सरकार मानती है कि इस योजना से देशभर में व्यापार, उद्योग और यात्रा बेहद आसान होगी।
ED की कार्रवाई का फोकस भारतमाला प्रोजेक्ट के एक हिस्से में जमीन अधिग्रहण के नाम पर पैसों की गड़बड़ी की जांच करना है। फिलहाल छापेमारी जारी है और आगे मामले में और खुलासे हो सकते हैं।