छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन: CGSSC के गठन विधेयक पर चर्चा, सदन में हंगामे के आसार
प्रकाशित: 20-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन: CGSSC के गठन विधेयक पर चर्चा, सदन में हंगामे के आसार
Chhattisgarh Assembly Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज यानी 20 मार्च को अंतिम दिन है. आज सदन में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन आयोग के गठन विधेयक पर चर्चा हो सकती है. हालांकि धर्म स्वतंत्रता विधायक 2026 को लेकर भी सदन में आज हंगामा के आसार हैं. बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से चल रहा है.
लगाए गए 71 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
आज सदन में कुल 71 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं. तुलेश्वर मरकाम रायपुर संभाग में आबकारी अधिकारियों की कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाकर मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे, जबकि सुनील सोनी रायपुर शहर में नए मार्गों पर सिटी बस सेवा शुरू नहीं होने को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का ध्यान आकर्षित करेंगे.
सदन में आज गूंजेगा ये मुद्दा
प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत प्रदेश में खतरनाक अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उद्योगों का मामला उठाएंगे. विधायक सुनील सोनी सप्तपर्णी (छातिम) वृक्ष के रोपण पर रोक से जुड़ा मुद्दा उठाएंगे. विधायक हर्षिता स्वामी बघेल डोंगरगढ़ में ‘प्रसाद योजना' के तहत श्री यंत्र भवन निर्माण में अनियमितताओं का मामला सदन में उठाएगी. इसके अलावा पुन्नूलाल मोहले शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से NPS से OPS योजना के चयन का विषय उठाएंगे. वहीं विधायक रामकुमार टोप्पो मैनपाट स्थित कर्मा एथनिक रिसॉर्ट के संधारण को लेकर मुद्दा उठाएंगे.
गुरुवार, 19 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पास हो गया है. इस विधेयक के तहत अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने के मामलों में दोषी पाए जाने पर 7 से 10 साल तक की जेल और कम से कम 5 लाख रुपए जुर्माना लगाया जाएगा.