वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मोदी कैबिनेट में महाराष्ट्र से नए चेहरे..प्रफुल को सुनेत्रा को मनाने का इनाम, जूनियर शिंदे का भी होगा प्रमोशन!

प्रकाशित: 20-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मोदी कैबिनेट में महाराष्ट्र से नए चेहरे..प्रफुल को सुनेत्रा को मनाने का इनाम, जूनियर शिंदे का भी होगा प्रमोशन!
10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के 2 नेताओं की लॉटरी लग सकती है। इनमें राकां सुनेत्रा पवार गुट के सीनियर नेता प्रफुल पटेल के अलावा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे गुट के सांसद श्रीकांत शिंदे व श्रीरंग बारणे में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है।
हाल ही में एकनाथ शिंदे ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। दावा यह भी किया जा रहा है कि शिंदे गुट अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों में सेंध लगाने की तैयारी में है। इसके लिए ऑपरेशन टाइगर पर काम चल रहा है।
शिंदे की कोशिश ज्यादा से ज्यादा सांसदों को साथ लेकर केंद्र में अपना वजन बढ़ाने की है। वर्तमान में शिंदे गुट के प्रतापराव जाधव केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि उनका प्रमोट कर केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है।
कुछ मंत्रियों का कटेगा पत्ता
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल के तहत कुछ मंत्रियों का पत्ता कट सकता है, जबकि कुछ सांसदों को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। हालांकि अभी तक कैबिनेट विस्तार की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
राकां के विलय को रोकने में अहम भूमिका
• पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन के राकां के दोनों गुटों के विलय को लेकर शरद पवार गुट ने काफी दबाव बढ़ा दिया था।
• इस वजह से दिल्ली में बीजेपी आलाकमान भी काफी परेशान था। उन्हें लग रहा था कि महाराष्ट्र में उनका एक साथी दल दूर जा सकता है।
• प्रफुल पटेल ने इस विलय को रोकने के अलावा सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनने के लिए राजी करने में बड़ी भूमिका निभाई।
• ऐसे में इस क्राइसिस को मैनेज करने के लिए प्रफुल पटेल को मंत्री बनाकर बीजेपी उन्हें रिवॉर्ड दे सकती है।