किस बीमारी में चेहरे पर निकलते हैं दाने? बार-बार फुंसियां निकलें तो ना करें इग्नोर
प्रकाशित: 20-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
त्वचा की सही तरह से सफाई ना करना, जरूरत से ज्यादा धूल-मिट्टी में रहना, चेहरे पर अत्यधिक ऑयल प्रोड्यूस होना या फिर पीरियड्स से पहले या बाद में चेहरे पर फुंसी निकलना आम समस्या है. वहीं, टीनेज के दौरान भी लड़के-लड़कियों को अक्सर ही चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं. लेकिन, बड़ी उम्र में भी चेहरे पर बार-बार एक्ने (Acne), दाने या फुंसियां निकलना किसी गंभीर समस्या की तरफ इशारा हो सकता है. ये दाने शरीर में पनप रही किसी बीमारी का लक्षण हो सकते हैं और ऐसे में समय रहते समस्या की जड़ तक जाना जरूरी होता है. यहां जानिए चेहरे पर बार-बार दाने निकलने की क्या वजह हो सकती है.
चेहरे पर बार-बार दाने निकलने की वजह
पाचन तंत्र का खराब होना – पेट की सेहत सीधेतौर पर त्वचा को प्रभावित करती है. ऐसे में अगर पेट की सेहत खराब हो, पुरानी कब्ज, एसिडिटी या लीकी गट की समस्या हो तो चेहरे पर दाने निकलते हैं. यह शरीर में टॉक्सिंस जमने की तरफ भी इशारा करते हैं.
रोजेशिया का लक्षण – रोजेशिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें चेहरे पर लाल रंग के दाने निकलते हैं या दानों की वजह से त्वचा पर हमेशा लाली बनी रहती है. लोग इस समस्या को आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं जबकि इससे छुटकारा पाने के लिए डॉक्टरी सलाह की आवश्यकता होती है.
इंसुलिन रेजिस्टेंट या डायबिटीज – शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने पर या शरीर के इंसुलिन को सही तरह से मैनेज ना कर पाने के कारण चेहरे पर दाने निकल सकते हैं. अगर दानों के साथ ही त्वचा पर कालापन नजर आता है तो शुगर की जांच करवाना जरूरी होता है.
हार्मोनल असंतुलन – लड़कियों के चेहरे पर, खासकर जबड़े या ठुड्डी के आसपास दाने निकलना PCOS या PCOD का लक्षण हो सकता है. इसमें शरीर में एंड्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है जिससे त्वचा ऑयली हो जाती है और बार-बार दाने निकलने लगते हैं.
तनाव होना – बहुत ज्यादा तनाव होने पर भी चेहरे पर दाने निकल सकते हैं. तनाव लेने पर शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज होता है. यह हार्मोन तेल ग्रंथियों को सक्रिय कर देता है जिससे रोम छिद्र बंद होने लगते हैं और दाने निकलते हैं.
दाने निकलने पर क्या करें
अगर चेहरे पर दाने निकलते हैं, इनमें पस जम जाता है, दानों में दर्द होता है और ये कई-कई दिनों तक जाने का नाम नहीं लेते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें. दानों के साथ ही बालों का झड़ना और वजन कम या ज्यादा होने लगे तो समस्या गंभीर हो सकती है और जल्द से जल्द जांच करवाना जरूरी होता है.