प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने केली कुंज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, शिष्यों ने भव्य तरीके से किया स्वागत
प्रकाशित: 20-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार सुबह प्रेमानंद महाराज से भेंट करने केली कुंज आश्रम पहुंची. उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया. दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं. इस दौरान, वे शुक्रवार को वृंंदावन के रमण रेती स्थिति केली कुंज आश्रम पहुंची. राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर, पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.
भक्तिमय और शांतिपूर्ण रहा माहौल
आश्रम पहुंचने पर राष्ट्रपति का भव्य और पारंपरिक तरीके स्वागत किया गया था. प्रेमानंद महाराज के शिष्यों और परिकारों ने पूरे सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया. आश्रम का पूरा माहौल इस दौरान भक्तिमय और शांतिपूर्ण दिखाई दिया. चारों ओर भक्ति और श्रद्धा का माहौल था.