वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का हुआ निधन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक समेत ये सितारे

प्रकाशित: 20-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का हुआ निधन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक समेत ये सितारे
बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से मनीष मल्होत्रा और उनका परिवार गहरे दुख में है।
94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मनीष मल्होत्रा की मां ने गुरुवार रात शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उन्होंने एक लंबा और खुशहाल जीवन जिया। परिवार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सुदर्शन मल्होत्रा अपने पीछे प्यार भरी यादें और एक मजबूत विरासत छोड़ गई हैं।
कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा का अंतिम संस्कार 20 मार्च 2026, सुबह 10 बजे हिंदू श्मशान घाट, सांताक्रूज वेस्ट, मुंबई में होगा।
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा बॉलीवुड
जैसे ही यह खबर सामने आई, बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे और उन्हें इस मुश्किल समय में सांत्वना दी। इस मुश्किल समय में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और नताशा दलाल, करिश्मा कपूर, मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, अनन्या लोहार, रवीना टंडन और सोनाली बेंद्रे, जोया अख्तर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे।
मां के बेहद करीब थे मनीष
मनीष मल्होत्रा अपनी मां से बेहद प्यार करते थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे। पिछले साल मां के जन्मदिन पर उन्होंने भावुक पोस्ट लिखा था। मदर्स डे पर भी उन्होंने अपनी मां को अपनी ताकत और प्रेरणा बताया था। उनकी पोस्ट से साफ झलकता था कि उनकी मां उनके जीवन का सबसे अहम हिस्सा थीं।

इंडस्ट्री का मजबूत रिश्ता
मनीष मल्होत्रा ने दशकों तक बॉलीवुड के लिए काम किया है और लगभग हर बड़े स्टार के साथ उनका खास रिश्ता है। यही वजह है कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा बॉलीवुड उनके साथ खड़ा नजर आया।