वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

प्रकाशित: 20-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
आज सुबह 10 बजे धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह (Lieutenant General Gurmit Singh) ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
धामी मंत्रिमंडल के संभावित मंत्री
उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही राज्यपाल पांच नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे, जो इस प्रकार है-
• मदन कौशिक
• प्रदीप बत्रा
• भरत चौधरी
• राम सिंह खेड़ा
• खजान दास
धामी मंत्रिमंडल में 5 पद खाली
दरअसल, धामी मंत्रिमंडल में वर्तमान में 5 सीट रिक्त हैं. कुल 12 में से मंत्रिमंडल की 7 सीट भरी हैं. बता दें कि उत्तराखंड कैबिनेट में पूर्व में तीन पद खाली थे. उसके बाद 26 अप्रैल 2023 को कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया, जिसके कारण खाली पदों की संख्या चार हो गई थी. वहीं साल 2025 में विवादित बयान देने पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को पद छोड़ना पड़ा था. तब से धामी कैबिनेट में खाली पदों की संख्या पांच हो गई थी.
पिछले दो साल के भीतर कई बार प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चली. हालांकि अब इन अटकलों को आज विराम मिलने वाला है. सीएम धामी आज मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. अगले विधानसभा चुनाव से पहले धामी मंत्रिमंडल में विस्तार को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.