वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के फरार दो आरोपियों को प्रयागराज से दबोचा

प्रकाशित: 13-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जशपुर, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। नशे के सौदागरों के खिलाप जशपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ‘ऑपरेशन आघात' के तहत पुलिस ने 207 किलो गांजा तस्करी के मामले में लंबे समय से परार चल रहे दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार परार थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस के अनुसार, 12 मई 2026 को चौकी दोकड़ा क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 2 क्किंटल 7 किलो गांजा बरामद किया था। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे को पिकअप में लदे कच्चे आम के नीचे प्लास्टिक के कैरेट में छिपाकर रखा था।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप में कच्चे आम के बीच भारी मात्रा में गांजा छिपाकर सुंदरगढ़, ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए ग्राम देवरी के पास नाकाबंदी की गई। संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेजी से भगाने लगा। कांसाबेल पुलिस ने ग्राम खुटेरा में नाकाबंदी की तो चालक ने यू-टर्न लेकर पुसरा रोड की ओर वाहन दौड़ा दिया। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए बगिया-दोकड़ा मुख्य मार्ग पर बहाल जोर के पास पिकअप को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर पिकअप की ट्रॉली में प्लास्टिक की ट्रे में कच्चे आम भरे मिले। आम हटाने पर उनके नीचे खाकी रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटे गांजे के पैकेट बरामद हुए। कुल 23 प्लास्टिक कैरेट में 207 पैकेट, जिनमें 207 किलो गांजा रखा
था। मामले में पुलिस ने वाहन चालक प्रेमनाथ सिंह (36 वर्ष), निवासी ग्राम विमड़ा, थाना बगीचा, जिला जशपुर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने गांजा सुंदरगढ़, ओडिशा से लाने और आगे उत्तर प्रदेश पहुंचाए जाने की जानकारी दी थी।