वेदांता एल्युमिनियम ने ‘मेटल बाजार एक्सपोर्ट्स' लॉन्च किया
प्रकाशित: 13-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड ने आज अपने प्रमुख डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म वेदांता मेटल बाजार के अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार की घोषणा की। वैश्विक व्यापार में कदम रखने वाले भारत के शुरुआती डिजिटल एल्युमिनियम मार्केटप्लेस में से एक के रूप में, अब यह प्लेटफॉर्म अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को प्रीमियम एल्युमिनियम उत्पाद सीधे ऑनलाइन ऑर्डर करने और खरीदने की सुविधा देता है। इससे ग्राहकों के लिए खरीदारी की प्रक्रिया पहले से अधिक आसान, पारदर्शी और सुविधाजनक हो गई है। भारत के बाजार में प्लेटफॉर्म की शानदार सफलता के बाद, वेदांता मेटल बाजार अब एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के बाजारों में भी उपलब्ध होगा। वित्त वर्ष 2025-26 में ही इस प्लेटफॉर्म के जरिए करीब 4.1 अरब डॉलर (38,000 करोड़ रुपये से अधिक) के लेन-देन हुए और 23,000 से ज्यादा ऑर्डर पूरे किए गए। भारतीय निर्माताओं के बीच भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। इस रणनीतिक विस्तार पर बात करते हुए, वेदांता एल्युमिनियम के सीईओ राजेश कुमार ने कहा, वेदांता मेटल बाजार का वैश्विक स्तर पर विस्तार हमारी उस यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
जिसका उद्देश्य डिजिटल तकनीक के जरिए एल्युमिनियम की खरीद प्रािढया को बेहतर और आसान बनाना है। वैश्विक बाजार में कदम रखने वाला अपनी तरह का पहला भारतीय मेटल्स प्लेटफॉर्म होने के नाते, यह विस्तार अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के साथ हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। साथ ही, यह वैश्विक व्यापार, उन्नत विनिर्माण और टिकाऊ औद्योगिक विकास में भारत की बढ़ती भूमिका को भी मजबूती देता है। दुनिया के सबसे बड़े एल्युमिनियम उत्पादकों में से एक के रूप में, वेदांता एल्युमिनियम को माननीय प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' के विजन में योगदान देने पर गर्व है। हम वैश्विक बाजारों में भारत में बने विश्वस्तरीय एल्युमिनियम उत्पाद और समाधान उपलब्ध करा रहे हैं।