वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

विश्व हाथी दिवस 2026 पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रकाशित: 13-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
शहडोल/उमरिया। विश्वप्रसिद्ध बाँधवगढ़ में विश्व हाथी दिवस 2026 के अवसर पर 03 दिनों तक लगातार चलने वाले कार्पामों के आयोजन के तीसरे दिन विश्व हाथी दिवस 12 अगस्त 2026 को आयोजित हुए विभिन्न कार्पाम तथा चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओ को पुरस्कृत किया गया।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्य प्रदेश भोपाल डॉ समीता राजोरा के मार्गदर्शन मे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में विश्व हाथी दिवस 2026 के अवसर पर तीन दिनों तक लगातार चलने वाले कार्पामों के आयोजन का तृतीय दिवस पूर्ण हुआ। 12 अगस्त 2026 को इको सेंटर ताला में मुख्य कार्पाम बहुत ही उत्साह तथा गरिमापूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर क्षेत्र संचालक के नेतृत्व में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के इको सेंटर, ताला में हाथी संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्पाम का आयोजन किया गया। कार्पाम का उद्देश्य छात्र छात्राओं तथा समस्त पक्षों की सािढय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए हाथियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा तथा मानव-हाथी सह-अस्तित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्पाम की शुरुआत अतिथियों, विद्यार्थियों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं के स्वागत एवं पंजीयन से हुई। इसके पश्चात "इााd tप उग्aहे" गतिविधि के अंतर्गत इको सेंटर में उपस्थित कैंप हाथियों (सूर्या एवं रामा) को महावतों की देखरेख में अतिथियों एवं विद्यार्थियों द्वारा फल एवं गन्ना खिलाया गया तथा उनसे मित्रता की गई। स्वागत उद्बोधन में विश्व हाथी दिवस के महत्व, हाथियों के पारिस्थितिक महत्व एवं उनके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए हाथी संरक्षण विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा हाथी संरक्षण पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। साथ ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सभी 09 परिक्षेत्रों में आयोजित पेंटिंग, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों को हाथियों के संरक्षण एवं उनके प्रति संवेदनशीलता से जोड़ने के उद्देश्य से क्षेत्र संचालक द्वारा बच्चों के साथ विशेष सहभागिता की गई। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ ङ"ह्नद्गद्व भैया, थैंक श्र्"ङ कहानी साझा की, जिसके माध्यम से हाथियों के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता एवं उनके संरक्षण का संदेश सरल एवं रोचक तरीके से दिया गया, साथ ही यह समझाया गया कि हाथियों का झुंड अन्य शाकाहारी वन्यजीवों की कैसे मदद करता है। बच्चों ने भी इस संवादात्मक गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नागेन्द्र तिवारी प्राचार्य शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल ताला ने अपने संबोधन में हाथियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा तथा मानव-हाथी सह-अस्तित्व के लिए स्थानीय समुदाय एवं सभी हितधारकों की सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। महावीर पांडे वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कार्पाम का संचालन किया. कार्पाम की प्लानिंग एवं व्यवस्था में श्री राहुल किरार, वन परिक्षेत्र अधिकारी ताला रेंज की मह्त्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्पाम के समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं सभी प्रतिभागियों के साथ सामूहिक छायाचित्र लिया गया। विश्व हाथी दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित इस कार्पाम के माध्यम से हाथियों के संरक्षण, उनके प्रति संवेदनशीलता तथा सामूहिक जनभागीदारी से वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया गया।