वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पत्नी ने दी पति को खौफनाक मौत

प्रकाशित: 13-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली,(वीअ)। साउथ दिल्ली के संगम विहार थाना की पुलिस टीम ने हत्या के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक मुन्नालाल की मौत के मामले में बताया है कि पत्नी मंजू और उसके आशिक ने मुन्नालाल की हत्या की सुपारी दी थी। मंजू उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को पता चला कि पति की हत्या की खौफनाक साजिश पत्नी मंजू ने रची थी। पहले उसने पति को नींद की गोली खिलाई थी, फिर उसे करंट लगाया था। तब भी मुन्नालाल की मौत नहीं हुई तो उसने रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त साउथ अनंत मित्तल ने बताया कि मंजू ने पति मुन्नालाल की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी थी और हत्या के सबूत को मिटाने की कोशिश की।
पुलिस को शातिर मंजू ने बताया कि चोरों ने उसके पति की हत्या कर दी है। वारदात की रात 20 हजार रुपये मंजू ने आरोपी को वारदात के अंजाम देने के तुरंत बाद दिया था।
इस मामले में मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को संगम विहार थाना के एसएचओ गुरसेवक की टीम गिरफ्तार करने में कामयाब हुई और वारदात में इस्तेमाल रस्सी और अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।