दुर्ग एसएसपी ने किया एकेडमी ऑन व्हील्स ट्रेनिंग का निरीक्षण
प्रकाशित: 03-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
दुर्ग, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भिलाई सेक्टर-6 स्थित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप पर संचालित इंडियन ऑयल की एकेडमी ऑन व्हील्स प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया और कर्मचारियों से प्रशिक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त की।
पेट्रोल पंप पर 30 मई से एकेडमी ऑन व्हील्स के माध्यम से कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह एक मोबाइल प्रशिक्षण केंद्र है, जहां कर्मचारियों को आगजनी जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने, ग्राहकों के साथ बेहतर व्यवहार करने तथा पेट्रोल पंप के सुरक्षित संचालन के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्वयं वीआर (वर्चुअल रियलिटी) चश्मा पहनकर प्रशिक्षण का अनुभव लिया। इस तकनीक के जरिए कर्मचारियों को वास्तविक परिस्थितियों का आभासी अनुभव कराया जाता है, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में बेहतर ढंग से कार्य कर सकें।
एसएसपी ने कर्मचारियों की कार्यशैली, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण से कर्मचारियों की दक्षता और सतर्कता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण बेहद उपयोगी है।
इस अवसर पर ट्रेनर निशांत कौशिक एवं अक्षय कुमार, सुपरवाइजर संजय स्वामी, आईओसीएल के सेल्स ऑपिसर अंकित साखरकर तथा पुलिस पेट्रोल पंप प्रभारी आरआई नीलकंठ वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप को क्षेत्र का सबसे सुरक्षित और उत्कृष्ट पेट्रोल पंप बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।