विधिक ज्ञान रथ के माध्यम से विशेष लोक अदालत 2026की जानकारी दी
प्रकाशित: 03-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अल्मोड़ा,(वीअ)। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह के निर्देशानुसार अधिकार मित्र समूह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के द्वारा न्याय रथ के माध्यम से अल्मोड़ा शहर के लक्ष्मेश्वर से एन.टी.डी चौराहा,धारानौला, आफिसर्स कालौनी, पुलिस लाइन, दुगालखोला, करबला, चौहानपाटा, मालरोड अल्मोड़ा आदि स्थानों में भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) की जानकारी दी। जानकारी के दौरान बताया गया न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना की मूर्त रूप देने के लिए समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ किया जा चुका है जिसकी परिणति 21.22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है । अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नंबर-05962-231105, नालसा टाल फ्री नंबर-15100, सालसा टाल फ्री नंबर-18001804000 का विस्तृत प्रचार किया गया एवं पंपलेट वितरित किये गए।