संस्कृत भारती का आवासीय प्रबोधन वर्ग 5 से 17 जून तक : उत्तराखंड, मेरठ और ब्रजप्रांत के प्रशिक्षणार्थी लेंगे भाग
प्रकाशित: 03-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मथुरा ब्यूरो। संस्कृत भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण शिविर आवासीय प्रबोधन वर्ग 5 से 17 जून तक मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में होगा। इस संबंध में संस्कृत भारती ब्रजप्रांत की बैठक कृष्ण चन्द्र गांधी सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में न्यास अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संस्कृत भारती क्षेत्रीय संगठन मंत्री देवेन्द्र पंड्या ने कहा कि 12 दिवसीय आवासीय प्रबोधन वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो सके और प्रशिक्षणार्थियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े, इस दृष्टि से व्यवस्था समिति का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्ग में प्रात 5 बजे जागरण होगा, नित्यकर्म से निवृत्त होकर शारिरिक अभ्यास होगा और उसके पश्चात जलपान की व्यवस्था रहेगी। प्रात 9 बजे से वर्ग का शुभारंभ होगा। दो सत्रों में संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मध्यान्ह भोजन व विश्राम के पश्चात दो सत्रों में संस्कृत पठन-पाठन अभ्यास होगा। सायं में चाय जलपान के पश्चात संस्कृत भाषा में ाढाrड़ा अभ्यास होगा। रात्रि भोजन के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संस्कृत भाषा में सांस्कृतिक कार्पामों का प्रस्तुतीकरण होगा। इसके बाद रात्रि 10 बजे प्रशिक्षणार्थी शयन करेंगे। इस प्रकार वर्ग में दिनचर्या रहेगी। बैठक में ब्रजप्रांत मंत्री डा. धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल ने वर्ग के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ग में नवमीं कक्षा उत्तीर्ण प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षण वर्ग पूर्णतया आवासीय होगा, अत वर्गस्थान पर 5 जून से 17 जून तक पूरा समय प्रशिक्षणार्थी को रहना होगा। प्रात 5 बजे जागरण से रात्रि विश्राम तक सभी सत्रों में उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। वर्ग समय में मोबाइल का प्रयोग निषेध रहेगा।