मोहनपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के बोर्ड पर कालिख पोती
प्रकाशित: 03-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जलेसर/एटा,( अमित कुमार)। थाना सकरौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इसौली के गांव मोहनपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में लगाए गए बोर्ड पर अराजक तत्वों द्वारा कालिख पोते जाने की घटना से ग्रामीणों एवं बघेल समाज में भारी आाढाsश व्याप्त हो गया है। घटना सोमवार रात्रि की बताई जा रही है। मंगलवार प्रात जब ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर के निकट स्थापित बोर्ड को कालिख से पुता हुआ देखा तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही सकरौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच प्रारंभ कर दी। पुलिस अराजक तत्वों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
ग्रामीण मनीराम बघेल, जीवाराम बघेल, शैतान सिंह बघेल, नूर सिंह बघेल, श्याम सिंह बघेल, रामशंकर बघेल सहित बघेल समाज के अनेक लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान विभूति के सम्मान से जुड़े प्रतीक को क्षति पहुंचाना समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है।थाना सकरौली के प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद पांडे ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा घटना में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस बीच समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ सपा नेत्री डॉ. राजकुमारी धनगर ने घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा से भेंट कर घटना का शीघ्र अनावरण कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करेंगी।
डॉ. धनगर ने कहा कि इस प्रकार की कायरतापूर्ण घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास हैं। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को कानून के दायरे में लाना चाहिए।