वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

बलौदा बाजार के स्टील प्लांट में ब्लास्ट से 7 मजदूरों की मौत, कई झुलसे

प्रकाशित: 22-01-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बलौदा बाजार के स्टील प्लांट में ब्लास्ट से 7 मजदूरों की मौत, कई झुलसे
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 7 मजदूरों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बकुलाही स्थित रियल इस्पात प्लांट (Real Steel Plant) में हादसा हुआ है. प्लांट के डीएससी कोयला भट्टे में अचानक विस्फोट से 7 मजदूरों की जान चली गई. ब्लास्ट के दौरान मजदूर भट्ठे के आसपास सफाई का काम कर रहे थे, उसी दौरान वह गर्म कोयले से झुलस गए.
विस्फोट में कुछ अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आग की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई और आग बुझाने का काम जारी है. ब्लास्ट इतना तेज था कि आसमान में कई मीटर ऊपर तक काले धुएं का गुबार उठ गया और बिल्डिंग की दीवार भी काली हो गई थी. परिसर में आसपास राख और जला हुआ कोयला बिखरा पड़ा था.
इस हादसे में निपनिया चौकी और भाटापारा ग्रामीण पुलिस जांच में जुटी हुई है. विस्फोट की वजह क्या रही है, अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है.