वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

महतारी वंदन योजना में ईकेवाईसी नहीं होने पर भुगतान रोकने पर सदन में हंगामा

प्रकाशित: 18-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रायपुर, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल में महतारी वंदन योजना को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। योजना से 1.55 लाख महिलाओं के नाम हटने और लाभार्थियों की संख्या 70.09 लाख से घटकर 68.54 लाख होने के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि नाम मृत्यु, ई-केवाईसी नहीं होने, आयकरदाता बनने और अपात्र होने जैसी वजहों से हटाए गए हैं। जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर दिया।कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा, 1 लाख 55 हजार 655 लोगों को महतारी वंदन का लाभ नहीं मिल रहा है। कुल 55 हजार नाम काटे गए है। आप 1 लाख 55 हजार 655 लोगों को पैसा नहीं दिया जा रहा है। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जिनको पैसा नहीं मिल रहा है उसमें कुछ मृत है। कुछ का केवायसी नहीं हुई है, इस कारण पैसा नहीं दिया जा रहा है। विधायक ने पूछा कि 1 लाख लोगों को जिनको पैसा नहीं मिल रहा है वे कौन लोग है। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि पहली किस्त के बाद, जो अपात्र मिले उनका भुगतान रोका गया। विधायक धरमलाल कौशिक ने पूछा कि जो महिलाएं महतारी वंदन योजना से वंचित है, उसके लिए सरकार क्या करेगी। मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए जल्द पोर्टल खोला जाएगा और उन महिलाओं को भी लाभ दिया जाएगा जो छूट गई है। हालांकि मंत्री ने इसकी कोई समय सीमा नहीं बताई।