मोस्ट वांटेड नक्सली देवा ने 20 साथियों के साथ किया सरेंडर, सुरक्षाबलों ने 14 को किया ढेर, सर्चिंग जारी
प्रकाशित: 03-01-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर देवा बारसे ने शुक्रवार को हैदराबाद में सरेंडर कर दिया. देवा के साथ 20 अन्य नक्सलियों ने भी हथियार सौंपे. पुलिस के अनुसार, देवा तेलंगाना के मुलुगु जिले से हैदराबाद लाया गया. हैदराबाद पुलिस आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे घटनाक्रम की जानकारी देगी. शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग इलाकों में मुठभेड़ हुई. सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में 12 नक्सली मारे गए, जबकि बीजापुर में 2 नक्सली ढेर हुए. बीजापुर में मारे गए दोनों नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए. सुरक्षा बलों की सर्चिंग और रुक-रुककर गोलीबारी जारी है.
बीजापुर में माओवादियों की मौजूदगी के बाद अभियान
बीजापुर में माओवादियों की मौजूदगी के इनपुट के बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली. सुबह करीब 5 बजे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की. मुठभेड़ स्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की, लेकिन सुरक्षा कारणों से ऑपरेशन की सटीक लोकेशन और शामिल जवानों की संख्या सार्वजनिक नहीं की गई.
8 दिन पहले 1 करोड़ के इनामी नक्सली गणेश ढेर
25 दिसंबर को ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया. इनमें 1 करोड़ रुपये का इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर गणेश उईके भी शामिल था. मारे गए नक्सलियों में दो महिला नक्सली भी थीं. मौके से 2 इंसास राइफल और एक .303 राइफल बरामद हुई.
सुरक्षा बलों को नक्सलियों की मौजूदगी का इनपुट मिलने के बाद 23 टीमें ऑपरेशन के लिए भेजी गईं. इनमें 20 SOG, दो सीआरपीएफ और एक बीएसएफ टीम शामिल थी. अभियान कंधमाल जिले के चाकापाड़ थाना क्षेत्र और गंजाम जिले के राम्भा वन क्षेत्र में चलाया गया. ऑपरेशन के दौरान माओवादी और सुरक्षा बलों के बीच कई बार गोलीबारी हुई और इलाके में सघन सर्चिंग की गई.