शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
प्रकाशित: 23-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जांजगीर-चांपा, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-पुसलाकर उत्तर प्रदेश ले जाने और उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद क्षेत्र से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, 22 मार्च 2026 को एक महिला ने थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्पि बहला-पुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाप मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिका को बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी लक्की उर्प लवकुश गोस्वामी उसे अपने साथ उत्तर प्रदेश ले गया था, जहां शादी का झांसा देकर और डराकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्प पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। पुलिस टीम ने खलीलाबाद में घेराबंदी कर आरोपी लक्की उर्प लवकुश गोस्वामी (25 वर्ष) निवासी खलीलाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया।