वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

प्रियंका करेंगी एंजेलिना जोली के साथ नई परियोजना

प्रकाशित: 24-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
प्रियंका करेंगी एंजेलिना जोली के साथ नई परियोजना
वीर अर्जुन समाचार ब्यूरो
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक बड़े सहयोग की पुष्टि कर अपने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। प्रियंका ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एंजेलिना जोली के साथ एक नई परियोजना में काम करने जा रही हैं। हालांकि उन्होंने इस सहयोग की प्रकृति और परियोजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उनके इस बयान के बाद मनोरंजन जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपने आगामी प्रोजेक्ट्स, अंतरराष्ट्रीय करियर और उन महिलाओं के बारे में चर्चा की, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिलती है। इसी दौरान उन्होंने पुष्टि की कि वह एंजेलिना जोली के साथ एक परियोजना पर काम करने वाली हैं। हालांकि उन्होंने इसके बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन उनके इस खुलासे ने प्रशंसकों और फिल्म उद्योग दोनों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। प्रियंका और एंजेलिना जोली दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र की प्रभावशाली हस्तियों में गिनी जाती हैं। जहां एंजेलिना जोली हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में शामिल हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय सिनेमा से लेकर वैश्विक मनोरंजन जगत तक अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। ऐसे में दोनों सितारों का एक साथ किसी परियोजना से जुड़ना अपने आप में एक महत्वपूर्ण घटना माना जा रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह सहयोग किसी फिल्म, वेब सीरीज, व्यावसायिक अभियान या सामाजिक पहल से जुड़ा है। दोनों कलाकार मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सामाजिक और मानवीय अभियानों से भी जुड़ी रही हैं। यही कारण है कि इस परियोजना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बातचीत के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने उन महिलाओं का भी पा किया, जिन्हें वह पेशेवर जीवन में प्रेरणास्रोत मानती हैं। उन्होंने एंजेलिना जोली के साथ-साथ पेनेलोप ाtढज और सलमा हायेक का नाम भी लिया। प्रियंका ने कहा कि इन कलाकारों ने अपने अभिनय और सामाजिक योगदान के माध्यम से वैश्विक स्तर पर अलग पहचान बनाई है।