मारुति सुजुकी गुजरात के पांच आईटीआई में स्थापित करेगी उन्नत विनिर्माण प्रयोगशालाएं
प्रकाशित: 23-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुजरात के पांच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उन्नत विनिर्माण प्रयोगशालाएं स्थापित करेगी। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने बयान में कहा कि इसके लिए कंपनी ने गुजरात सरकार के रोजगार एवं प्रशिक्षण निदेशालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी के अनुसार, ये उन्नत विनिर्माण प्रयोगशालाएं पालनपुर, भावनगर, सुरेंद्रनगर, गोधरा और दाहोद के आईटीआई में स्थापित की जाएंगी। एमएसआईएल के वरिष्" कार्यकारी अधिकारी राहुल भारती ने कहा, उन्नत विनिर्माण प्रयोगशालाओं के माध्यम से हम छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा एवं आधुनिक उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण देंगे।
इससे ऐसे पेशेवर तैयार होंगे जो विकसित हो रहे मोटर वाहन परिवेश में सहजता से काम कर सकें।
एमएसआईएल वर्तमान में देशभर में विनिर्माण से जुड़े 31 आईटीआई का सहयोग कर रही है।
कंपनी ने देशभर में 18 एएमएल स्थापित किए हैं और गुजरात में पांच नए एएमएल जुड़ने के बाद वह गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ सहित सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 23 एएमएल संचालित करेगी।