वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अदिति संयुक्त 24वें स्थान पर

प्रकाशित: 23-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बेलमोंट (अमेरिका), (भाषा)। भारत की अदिति अशोक यहां अंतिम दौर में एक अंडर 71 के स्कोर से मायेर एलपीजीए क्लासिक टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर रहीं। अदिति का टूर्नामेंट में कुल स्कोर आ" अंडर रहा।पूर्व मेजर विजेता मियु यामाशिता ने प्ले ऑफ में लोटी वोड को पछाड़कर खिताब जीता। दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 17 अंडर पार था जिसके बाद मियु ने पहले प्ले ऑफ होल में बर्डी के साथ खिताब अपने नाम किया।अदिति शुरुआती दो दौर में तीन अंडर 36 के समान स्कोर से शीर्ष 10 में जगह बनाने की दावेदार थीं लेकिन आखिरी दो दौर में 71 के स्कोर से पिछड़ गईं।