वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

ईरान-बेल्जियम का मैच गोलरहित छूटा

प्रकाशित: 23-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
इंगलवुड (कैलिफोर्निया), (एपी)। बेल्जियम ने दूसरे हाफ में अधिकतर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन वह ईरान के गोलकीपर अलीरेज़ा बेइरानवंद को नहीं छका पाए जिससे इन दोनों देशों के बीच विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप जी का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।बेल्जियम और ईरान दोनों को इस मैच में जीत की सख्त दरकार थी लेकिन इन दोनों ने अपना लगातार दूसरा मैच ड्रॉ खेला। बेल्जियम के डिफेंडर नाथन नगोय को 66वें मिनट में लाल कार्ड मिला जब उन्होंने गेंद को पीछे की ओर गलत तरीके से किक किया और फिर ईरान के स्टार खिलाड़ी मेहदी तारेमी को गोल करने का साफ मौका मिलने से रोकने के लिए फाउल किया।ईरान इसका फायदा नहीं उ"ा सका। इसके विपरीत वह बेल्जियम था जिसने मैच के अंतिम क्षणों में गोल करने की बेहतर मौके बनाए।
लेकिन बेइरानवंद मजबूत दीवार की तरह खड़े रहे। उन्होंने सात बार गेंद को गोल में जाने से रोका।
सोफी स्टेडियम में आए इस नतीजे से दोनों में से कोई भी टीम खुश नहीं होगी।
ईरान को फीफा की विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज यूरोप की दिग्गज टीम को उसके अधिकतर दर्शकों के सामने खेलते हुए हराने का सुनहरा अवसर गंवाने का अफसोस होगा। अमेरिका ने ईरान पर यात्रा प्रतिबंध लगा रखे हैं जिससे उसके प्रशंसक यहां नहीं पहुंच पाए हैं। यहां तक की टीम को भी इससे परेशानी हो रही है क्योंकि उन्हें अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिल रहा है।
ईरान की टीम को मैच खत्म होने के बाद तुरंत ही लॉस एंजिलिस छोड़कर मैक्सिको स्थित अपने आधार शिविर में लौटना पड़ता है।
बेल्जियम की टीम में कई स्टार खिलाड़ी है लेकिन वह अभी तक विश्व कप में दो मैच में गोल नहीं कर पाई है। मिस्र के खिलाफ वह आत्मघाती गोल के कारण ही मैच ड्रॉ करा पाई थी।
बेल्जियम अपने पिछले 15 प्रतिस्पर्धी मैचों में अपराजित रहा है, लेकिन विश्व कप में 53 शॉट गोल पर मारने के बावजूद वह खाता खोलने में नाकाम रहा है। यह सिलसिला चार साल पहले कतर में खेले गए उसके तीन मैचों में किए गए एकमात्र गोल के बाद से जारी है।
पहले 60 मिनट में बेल्जियम का दबदबा बना रहा, लेकिन ईरान को गोल करने के कई अच्छे मौके मिले जिन्हें गोलकीपर थिबाउट कर्टेइस ने शानदार तरीके से नाकाम कर दिया। कर्टेइस ने भी बेइरानवंद की तरह ही बेहतरीन बचाव किये।
ईरान की टीम को भी शुरुआत में गोल करने के कुछ अच्छे मौके मिले। तारेमी ने तो गोल कर भी दिया था लेकिन वीडियो समीक्षा में उन्हें ऑफसाइड करार दिया गया।
दूसरे हाफ में बेइरानवंद ने मैक्सिम डे कुइपर को दो बार गोल करने से रोका। बेल्जियम के विंगर जेरेमी डोकु बीमारी के कारण मैच में नहीं खेल पाए।