वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ‘बेस्ट हाउसिंग फाइनेंस कंपनी' से सम्मानित

प्रकाशित: 14-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (वीअ)। भारत की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसी एचएफएल) को नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) द्वारा लगातार दूसरे वर्ष प्रतिष्ठित 'बेस्ट हाउसिंग फाइनेंस कंपनी' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान नेशनल हाउसिंग बैंक के 39वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया। यह पुरस्कार कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर त्रिभुवन अधिकारी ने प्राप्त किया, जिनके साथ कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर संदीप कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। यह पुरस्कार एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस द्वारा पारदर्शी व ग्राहक-केंद्रित समाधानों, समझदारी से किए जाने वाले जोखिम प्रबंधन, परिचालन उत्कृष्टता और भारत के हाउसिंग फाइनेंस सिस्टम को मजबूत करने में इसके निरंतर योगदान के माध्यम से देश भर में घर के स्वामित्व को सक्षम बनाने की अटूट प्रतिबद्धता को मान्यता देता है। नेशनल हाउसिंग बैंक, जोकि राष्ट्रीय आवास बैंक अधिनियम, 1987 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है, भारत में आवास के लिए सर्वोच्च वित्तीय संस्थान है। हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की गतिविधियों की निगरानी करने की अपनी पर्यवेक्षी भूमिका के अलावा, यह हाउसिंग फाइनेंस संस्थानों को बढ़ावा देने, हाउसिंग ाsढडिट यानी घर के लिए ऋण की पहुंच बढ़ाने और देश के आवास क्षेत्र के विकास का समर्थन करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुरस्कार प्राप्त करते हुए, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ त्रिभुवन अधिकारी ने कहा कि नेशनल हाउसिंग बैंक से यह सम्मान पाकर हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह पुरस्कार हमारे ग्राहकों के अटूट विश्वास, हमारे हितधारकों के निरंतर सहयोग और देश भर में हमारे कर्मचारियों के समर्पण को दर्शाता है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में, हम लगातार खुद को विकसित कर रहे हैं और अपनी क्षमताओं को मजबूत करने, नवाचार को अपनाने तथा अपने ग्राहकों को दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करने पर लगातार ध्यान दे रहे हैं।
यह सम्मान एक भरोसेमंद हाउसिंग फाइनेंस संस्थान के रूप में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की स्थिति को और मजबूत करता है, जिसने किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास तक पहुंच बढ़ाने के देश के दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए निरंतर स्थायी वृद्धि प्रदान करना जारी रखा है।