वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जागरुकता बैठक को किया संबोधित

प्रकाशित: 14-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने तथा मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने आज रोहिणी सेक्टर-9 में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी जागरूकता बैठक में भाग लिया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति वाली इस बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची के अद्यतन की वर्तमान प्रािढया के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक प्रािढया में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।
अपने विस्तृत संबोधन में श्री विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण एक व्यापक घर-घर सत्यापन अभियान है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को दूर करना, नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण करना तथा पहले से दर्ज विवरणों में आवश्यक संशोधन करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची ही स्वस्थ लोकतंत्र की आधारशिला होती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस विशेष अभियान के दौरान बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के साथ पूर्ण सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची से दोहराव वाली प्रविष्टियों को हटाया जा सके और उसकी पूर्ण विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सत्यापन प्रािढया, निर्धारित समय-सीमा तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी विस्तारपूर्वक साझा की। श्री गुप्ता ने समयबद्ध सत्यापन के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रािढया पूरी नहीं की गई, तो पात्र नागरिक आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के अवसर से वंचित हो सकते हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि इतने व्यापक प्रशासनिक अभियान की सफलता के लिए सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से इस अभियान के जनदूत बनने का आह्वान किया। उन्होंने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए), युवा स्वयंसेवकों तथा वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान की जानकारी प्रत्येक घर तक पहुँचाने में सािढय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को आवश्यक दस्तावेजी प्रािढया पूरी करने में सहयोग देना प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है। अपने संबोधन के समापन में विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के मूल उद्देश्य को दोहराते हुए कहा कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मौलिक मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत देश और राजधानी के भविष्य को आकार देता है, इसलिए रोहिणी सहित पूरे दिल्ली में शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। बैठक का समापन एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने मतदाता पहचान पत्र के स्थानांतरण तथा आवश्यक संशोधनों से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।